
Lucknow News: लोहिया अस्पताल में CVTS विभाग के HOD सस्पेंड, महिला स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोप
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। संस्थान के कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी (CVTS) विभाग के अध्यक्ष डॉ. एपी जैन को पद से सस्पेंड कर दिया गया है।
प्रथम वर्ष (First Year) के 5 रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा अभद्रता, उत्पीड़न और मानसिक तनाव देने के गंभीर आरोपों के बाद संस्थान प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।
निदेशक ने दिए निलंबन के आदेश
रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों की लिखित शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने डॉ. एपी जैन के निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि के दौरान डॉ. एपी जैन को कुलसचिव कार्यालय से अटैच किया गया है।
सीवीटीएस विभाग के सुचारू संचालन के लिए डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
RLM के महिला स्टाफ ने लगाए गंभीर आरोप
एक महिला डॉक्टर ने शिकायत में आरोप लगाया कि विभाग में अन्य जूनियर और सीनियर रेजीडेंट मौजूद होने के बावजूद डॉ. जैन उनसे मरीजों की जानकारी उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर भेजने के लिए कहते थे. शिकायत में उनके व्यवहार और मरीजों के राउंड पर उनके साथ जाने को मानसिक रूप से असहज करने वाला बताया गया है.
शिकायतों में महिला स्टाफ को असहज करने वाले व्यवहार, देर रात फोन और मैसेज करने, अपने कार्यालय में बुलाकर लंबे समय तक बैठाने या खड़ा रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं. एक अन्य महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि राउन्ड पर जब वो नहीं मिलती थी, या बाथरूम में होती थी तो डॉ. जैन पीछे-पीछे टॉयलेट तक आकर दरबाजा खटखटाते थे.
शिकायत में यह भी कहा गया कि डॉ. जैन कर्मचारियों की निजी जिंदगी और परिवार को लेकर भी टिप्पणियां करते थे. यही नहीं, एक दिन एक फीमेल स्टाफ को उनके सामने वॉमिटिंग जैसा महसूस हुआ तो डॉ. जैन ने पर उसे वार्ड में सबके सामने प्रेगनेंसी टेस्ट कराने के लिए मजबूर करने लगे और मजाक उड़ाया. यह व्यवहार फीमेल स्टाफ को असहज करता था.
ये भी पढ़े- राम मंदिर चंदा चोरी: AAP सांसद संजय सिंह ने SIT रिपोर्ट का पन्ना नंबर छह किया सार्वजनिक
पहले भी विवादों में रहे हैं डॉ. एपी जैन
यह पहला मौका नहीं है जब डॉ. एपी जैन पर गंभीर आरोप लगे हों। इससे पहले लोहिया संस्थान की नर्सिंग एसोसिएशन ने भी उनके खिलाफ मुख्यमंत्री, महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। नर्सिंग संघ का आरोप है कि पुरानी शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था, जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त था।
ये भी पढ़े- जयंत और जाट समाज से अखिलेश यादव मांगे माफी:मायावती





