डिजिटल लाइब्रेरी के टॉयलेट में मिला दीवार का छेद, मकान मालिक बना रहा था अश्लील वीडियो

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लाला नगर टोल प्लाजा के पास संचालित एक डिजिटल लाइब्रेरी के टॉयलेट की दीवार में छेद कर छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का मामला उजागर हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, छात्राओं की सतर्कता से मकान मालिक के बेटे की इस काली करतूत का भंडाफोड़ हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टॉयलेट की दीवार के छेद ने खोला राज

गोपीगंज थाना प्रभारी सचिदानंद पांडेय के मुताबिक, लाला नगर टोल प्लाजा के पास स्थित एक भवन में भरथरी बिंद पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल लाइब्रेरी चला रहे हैं। गुरुवार दोपहर जब कुछ छात्राएं लाइब्रेरी के टॉयलेट में गईं, तो उन्हें दीवार पर एक छोटा सा संदिग्ध छेद (Hole) नजर आया। छात्राओं को शक होने पर उन्होंने अन्य छात्रों को इसकी जानकारी दी। छात्रों ने जब उस छेद से दूसरी तरफ झांका, तो वह छेद बगल में स्थित मकान मालिक के कमरे में खुलता था।

जांच में मिले आपत्तिजनक वीडियो

सच्चाई सामने आते ही गुस्साए छात्र तुरंत मकान मालिक के कमरे में पहुंचे, जहां आरोपी रवि शंकर गुप्ता (20) मौजूद था। छात्रों ने जब उसका मोबाइल फोन छीनकर चेक किया, तो उसमें कई छात्राओं के गुप्त रूप से लिए गए अश्लील फोटो और वीडियो बरामद हुए।

घटना की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और भारी हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

ये भी पढ़े-Lucknow News: भैंसों और गोबर के छीटों के बीच बन रही थीं मिठाइयां, FDA की छापेमारी

फॉरेंसिक जांच जारी

पुस्तकालय संचालक की तहरीर के आधार पर गोपीगंज पुलिस ने आरोपी रवि शंकर गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन अश्लील वीडियो को किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एडल्ट साइट्स या किसी व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर तो नहीं किया गया था।

ये भी पढ़े- Lucknow News: लोहिया अस्पताल में CVTS विभाग के HOD सस्पेंड, महिला स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोप

Back to top button