Taapsee Pannu की Gandhari की आई रिलीज डेट, एक्शन थ्रिलर फिल्म से मचाएंगी गदर

Gandhari Release Date: ”हसीन दिलरुबा’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की धमाकेदार सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और मशहूर राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों (Kanika Dhillon) की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है।

दोनों की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ (Gandhari) की आधिकारिक रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म का ऐलान कर दिया गया है।

क्या है ‘गांधारी’ की कहानी?

यह फिल्म एक मां के अटूट प्रेम, अदम्य साहस और बदले की बेहद भावुक कर देने वाली एक्शन-थ्रिलर कहानी पर आधारित है। फिल्म की पटकथा ‘जयपुर्रा’ नाम के एक काल्पनिक शहर के बैकड्रॉप पर रची गई है, जहां मुख्य किरदार ‘बानी’ (तापसी पन्नू) अपनी अचानक लापता हुई मासूम बेटी को खोजने के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हो जाती है। इस फिल्म में तापसी पन्नू अब तक के अपने सबसे पावरफुल और फिजिकली डिमांडिंग एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

क्या होगी फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो तापसी पन्नू के साथ इसमें इश्वक सिंह, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों के अनुसार ‘गांधारी’ एक ऐसी निडर महिला की कहानी है जो अपनी परिस्थितियों के आगे झुकने से साफ इनकार कर देती है और अपनी औलाद की हिफाजत के लिए पूरी दुनिया से टकरा जाती है।

देवाशीष मखीजा के निर्देशन और कनिका ढिल्लों (कथा पिक्चर्स) के निर्माण में बनी यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 3 सितंबर 2026 को स्ट्रीम की जाएगी।

ये भी पढ़े- लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर के खिलाफ की Zero FIR

Back to top button