
Drishyam 3 में अजय देवगन खेलेंगे आखिरी दांव, नए पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस
Drishyam 3 Poster: सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किश्त का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इसका आधिकारिक टाइटल ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) रखा गया है।
फिल्म का नया पोस्टर दर्शकों के बीच सस्पेंस को तीन गुना बढ़ा रहा है। पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है “मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है”। यह लाइन एक बार फिर साफ करती है कि विजय सालगांवकर के लिए उसके परिवार की सुरक्षा से बढ़कर दुनिया की कोई अदालत या सच नहीं है।
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी
अजय देवगन ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की पुष्टि की है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 2 अक्टूबर का दिन इस फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी तारीख के इर्द-गिर्द ‘दृश्यम’ की पूरी कहानी घूमती है।
View this post on Instagram
क्या होगी स्टार कास्ट
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ स्टार कास्ट की एक मजबूत फौज नजर आने वाली है। जय देवगन (विजय सालगांवकर), तब्बू (आईजी मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), रजत कपूर और इशिता दत्ता अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Mahakali: ‘शुक्राचार्य’ बने अक्षय खन्ना, सिनेमाघरों में छिड़ेगा धर्म-अधर्म का महायुद्ध
इस बार फ्रेंचाइजी में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकारों की भी नई एंट्री हुई है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं और इसे स्टार स्टूडियो 18 तथा पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।
‘दृश्यम’ (2015) और ‘दृश्यम 2’ (2022) की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद यह माना जा रहा है कि ‘दृश्यम 3: द कंक्लुजन’ विजय सालगांवकर की कहानी का एक अंतिम और धमाकेदार अंत पेश करेगी।
ये भी पढ़े- Taapsee Pannu की Gandhari की आई रिलीज डेट, एक्शन थ्रिलर फिल्म से मचाएंगी गदर





