Mahakali: ‘शुक्राचार्य’ बने अक्षय खन्ना, सिनेमाघरों में छिड़ेगा धर्म-अधर्म का महायुद्ध

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाने के बाद अब अक्षय खन्ना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का रोल प्ले कर रहे हैं।

Mahakali Teaser: भारतीय सिनेमा में पौराणिक और काल्पनिक कहानियों पर बन रही फिल्म महाकाली’ (Mahakali) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान करने के साथ ही इसकी पहली झलक भी जारी कर दी है।

जिसमें न केवल देवी महाकाली का रौद्र रूप दिखाई दे रहा हैं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का ‘शुक्राचार्य’ के रूप में खौफनाक अवतार सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

अक्षय खन्ना का खौफनाक लुक 

‘छावा’ फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अब अक्षय खन्ना फिल्म ‘महाकाली’ में असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। पहली झलक में उनकी तीखी नजरें, प्रभावशाली आभा और स्क्रीन प्रेजेंस बेहद भयानक व रहस्यमयी लग रही है।

टीजर में क्या दिखाया गया है?

टीजर की शुरुआत एक बच्चे के रोने से होती है। इसके बाद अक्षय खन्ना की आवाज आती है। शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना कहते हैं, ‘समुद्र मंथन के समय देवों एवं असुरों के समान श्रमदान करने के पश्चात विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया। यह धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया। इसके बाद अक्षय कुमार का लुक दिखाया जाता है। लोगों को शुक्राचार्य की ताकत की झलक दिखाई जाती है।

PVCU का बढ़ा दायरा

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान’ (Hanu-Man) के बाद ‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा के विस्तृत सिनेमैटिक यूनिवर्स को आगे बढ़ाती है। इस फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने किया है, जबकि इसका निर्माण आरकेडी स्टूडियोज (RKD Studios) के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल और आर.के. दुग्गल द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-Taapsee Pannu की Gandhari की आई रिलीज डेट, एक्शन थ्रिलर फिल्म से मचाएंगी गदर

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी और रोहित सराफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।शानदार VFX, बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर और भव्य वर्ल्ड-बिल्डिंग के संकेत बताते हैं कि ‘महाकाली’ साल 2027 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक बनने जा रही है।

बता दें, पौराणिक कथाओं और पुराणों के मुताबिक, शुक्राचार्य असुरों के गुरु थे। साथ ही, शुक्राचार्य को बहुत विद्वान और ज्ञानी भी माना जाता था।

ये भी पढ़े-लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी ने फिल्ममेकर के खिलाफ की Zero FIR

Back to top button