
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी…
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मंडलायुक्त स्तर के साथ-साथ राजस्व परिषद, ग्रामीण विकास, आयुष, शहरी विकास और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी नई तैनाती की गई है।
इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल में हुआ है। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वह आईएएस अधिकारी अंजनेय कुमार सिंह की जगह लेंगी। अंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया है।
वहीं, प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
आयुष और ग्रामीण विकास विभाग में भी बदलाव
ग्रामीण विकास आयुक्त एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुष विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को उत्तर प्रदेश का ग्रामीण विकास आयुक्त बनाया गया है।
वहीं, रवींद्र कुमार को शहरी विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) के प्रबंध निदेशक और अमृत मिशन के राज्य मिशन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
राज शेखर और योगेश कुमार को नई जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक रहे डॉ. राज शेखर को योजना विभाग का सचिव और अर्थ एवं संख्या का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं, सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात देवेंद्र कुमार पांडेय को उपभोक्ता मामले विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव को पशुपालन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें…
कांग्रेस है भारत विभाजन की दोषी :योगी
राजस्व परिषद और उच्च शिक्षा विभाग में भी फेरबदल
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
वहीं, प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) के रूप में तैनात ओम प्रकाश राय को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
आजंनेय सिंह की नहीं बढ़ी प्रतिनियुक्ति
सिक्किम कैडर के आइएएस अधिकारी और मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश में आठवां सेवा विस्तार नहीं मिला है। 14 अगस्त 2026 को प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के बाद से वह अवकाश पर चल रहे हैं। वह वर्ष 2015 से यूपी में तैनात थे, जिन्हें कुल सात बार सेवा विस्तार दिया गया। पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ प्रशासनिक कारवाई को लेकर काफी चर्चा में रहे।
यह भी पढ़ें…
जूनियर असिस्टेंट भर्ती में देरी से अभ्यर्थी परेशान: लखनऊ में प्रदर्शन, बोले- अब और इंतजार नहीं
तबादले का सूचीवार विवरण-

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागीय और फील्ड जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि इन तबादलों के जरिए प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़ें…





