
भैंसों की नीलामी में शामिल होने पहुंचा था युवक, नगर निगम में ही हो गई मारपीट…
Lucknow: लखनऊ के पारा इलाके में अवैध डेयरियों से जब्त की गई भैंसों की नीलामी से पहले नगर निगम मुख्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। नीलामी में शामिल होने सीतापुर से पहुंचे युवक रवि पांडेय ने आरोप लगाया कि पारा से आए कुछ लोगों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसके जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए।
नीलामी में शामिल होने पहुंचा था युवक
रवि पांडेय के अनुसार, वह नगर निगम की ओर से होने वाली भैंसों की नीलामी में शामिल होने के लिए सीतापुर से लखनऊ आया था। नगर निगम मुख्यालय पहुंचने के बाद कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
रवि का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग पारा क्षेत्र से आए थे। उसने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर निगम मुख्यालय में मौजूद था ईटीएफ बल
घटना के दौरान नगर निगम मुख्यालय में ईटीएफ बल तैनात था। नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद परिसर में मारपीट की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
UP News: IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर क्यों भड़का हाईकोर्ट? लगाई कड़ी फटकार…
अवैध डेयरियों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
दरअसल, पारा इलाके में लंबे समय से अवैध डेयरियों के संचालन को लेकर नगर निगम और पुलिस की कार्रवाई चल रही है। अभियान के दौरान अवैध डेयरियों से कई भैंसों को जब्त किया गया था। अब इन्हीं जब्त पशुओं की नगर निगम की ओर से नीलामी कराई जानी है।
इससे पहले अवैध डेयरियों के संचालकों पर दरोगा और नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगे थे। इसके बाद पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की थी।
यह भी पढ़ें…
UP News: बीच में छोड़कर नहीं…, राष्ट्रगान विवाद पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की सफाई
नीलामी से पहले बढ़ा विवाद
भैंसों की नीलामी से ठीक पहले नगर निगम मुख्यालय में हुई मारपीट की घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। रवि पांडेय ने दस्तावेज छीने जाने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें…





