बेस्ट PM से बेस्ट CM तक, अभिजीत दीपके ने केजरीवाल समेत इन नेताओं पर जताया भरोसा

Abhijeet Dipke: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन और पिनराई विजयन को पसंदीदा मुख्यमंत्रियों में शामिल किया। वहीं जवाहरलाल नेहरू को अपना पसंदीदा प्रधानमंत्री बताया।

Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश के पसंदीदा मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्रियों को लेकर अपनी राय साझा की है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में रैपिड फायर राउंड के दौरान उनसे देश के अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में सवाल किया गया। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन और पिनराई विजयन के नाम लिए।

नेहरू को बताया सबसे अच्छा प्रधानमंत्री
कार्यक्रम में अभिजीत दीपके से पूछा गया कि वह देश का अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री किसे मानते हैं। इसके जवाब में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया। उनके साथ मौजूद CJP के नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास ने भी इस जवाब पर सहमति जताई।

बेस्ट CM के सवाल पर कई नाम
जब दीपके से देश के अब तक के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री का नाम पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कई मुख्यमंत्री ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने राज्यों में अच्छा काम किया है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का नाम लिया।

दीपके ने एमके स्टालिन के संदर्भ में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था में सुधार का उल्लेख किया। वहीं पिनराई विजयन के नेतृत्व में केरल के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ की।

यह भी पढ़ें…

देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू ,सरकार ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

अरविंद केजरीवाल का भी किया जिक्र
अभिजीत दीपके ने अरविंद केजरीवाल को भी अपनी पसंदीदा मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर लंबे समय से राजनीतिक बहस होती रही है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ से सीखा चुनौतियों से लड़ने का हौसला:CEC

5 सितंबर को दिल्ली में CJP का मार्च
अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि मार्च के जरिए विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी जाएगी।

दीपके ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के लिए भी सरकार से मुआवजे की मांग की है। CJP के आगामी मार्च और दीपके के राजनीतिक बयानों के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें…

‘वन नेशन वन इलेक्शन’… 2034 नहीं, 2029 में ही: शिवराज सिंह चौहान

Back to top button