Lucknow News: रक्षाबंधन से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, लाखों का मिलावटी सामान जब्त

Lucknow News: त्यौहारों के मौसम और रक्षाबंधन (Rakshabandhan) को देखते हुए उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने करीब 13.45 लाख रुपये की संदिग्ध खाद्य सामग्री से भरी तीन गाड़ियों को पकड़ा है।

जब्त की गई सामग्रियों में आम पापड़, विभिन्न प्रकार के चूर्ण और रिफाइंड तेल शामिल हैं, जिनकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

आगरा एक्सप्रेसवे पर देर रात घेराबंदी

खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने 24 अगस्त की देर रात आगरा एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न जिलों से आ रही तीन संदिग्ध गाड़ियों को रोका गया। जब अधिकारियों ने चालकों से माल और उससे जुड़े कागजात के बारे में पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से तीनों वाहनों को थाना पारा में खड़ा करवा दिया गया।

क्या-क्या हुआ जब्त?

छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने कई सामग्रियां जब्त कर सील कीं। जिसमें कृत्रिम और असुरक्षित रंगों से तैयार किया गया आम पापड़, बिना पंजीकरण और संदिग्ध घटकों से तैयार चूर्ण और पैकेजिंग और गुणवत्ता मानकों पर खरे न उतरने वाले तेल के ड्रम और कार्टन बरामद हुए है।

ये भी पढ़े-YOGI का अहम फैसला, UP की महिलाओं की यात्रा होगी मुफ्त में

लैब भेजे गए सैंपल

FSDA अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल्स) लेकर राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के तहत संबंधित फर्म और उसके संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और आम दिनों में नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे संदिग्ध निर्माण स्थलों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े-फर्जी डिग्री से रजिस्ट्रेशन और फिर प्रैक्टिस, यूपी में 41 डॉक्टर जांच के घेरे में…

Back to top button