CM योगी ने किया ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ

Yogi Adityanath Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं के लिए एक बड़ी लोक-कल्याणकारी योजना का औपचारिक ऐलान कर दिया है। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर विशेष बसों को रवाना किया।

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को यूपी रोडवेज (UPSRTC) तथा सिटी बसों में जीवनभर के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन निशुल्क यात्रा

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने इस दूरगामी योजना को धरातल पर उतारा है। योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक बुजुर्ग माताओं और बहनों को सीधा फायदा मिलेगा। पात्र महिलाएं अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके अलावा परिवहन निगम की ओर से जल्द ही पहचान के लिए विशेष स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिससे दैनिक यात्रा और अधिक सुगम हो सके।

ये भी पढ़े-JPNIC पर यूपी में महासंग्राम, अखिलेश और सीएम योगी आमने-सामने क्यों?

शहर में एआई बेस्ड सेफ सिटी नेटवर्क

सीएम योगी ने अपने संभोध्यन मे कहा आज हमारे पास मिशन शक्ति केंद्र है। हर शहर में एआई बेस्ड सेफ सिटी नेटवर्क है और 1090 तथा 112 का इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम भी हमारे पास मौजूद है। बेटी की सुरक्षा में घर के अंदर हो या घर के बाहर, कहीं किसी ने सेंध लगाई, तो मान करके चलो कि सेंध लगाने वाले के लिए जेल या जहन्नुम में से कोई एक जगह तय हो जाएगी।

कोई सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता, और पहली बार उत्तर प्रदेश में क्या देश में महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती हुई। यह पहली बार हो पाया है।

रक्षाबंधन पर 3 दिनों का फ्री बस सफर

लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर शुरू हुई इस पहल के तहत रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सरकार ने एक और विशेष घोषणा की है। 27 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से लेकर 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक प्रदेश की हर उम्र की महिला को बस यात्रा पूरी तरह मुफ्त मिलेगी।

इतना ही नहीं, रक्षाबंधन के इस 3 दिवसीय विशेष अवसर पर महिला यात्री के साथ जाने वाले एक सहयात्री (Attendant) का किराया भी नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और सुगम सफर डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े-Lucknow News: रक्षाबंधन से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, लाखों का मिलावटी सामान जब्त

Back to top button