
IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की हुई वापसी
IND vs AFG T20 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही बिहार के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर चयनकर्ताओं ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में बरकरार रखा है।
संजू सैमसन की वापसी
जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रखे जाने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की राष्ट्रीय टीम में वापसी हो गई है। उनके अलावा ईशान किशन को भी बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है।
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
4 खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस
चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल 4 प्रमुख खिलाड़ियों – जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के नाम के आगे स्टार (*) लगाया है। इसका मतलब है कि इन खिलाड़ियों की भागीदारी एनसीए (NCA) से अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगी।
युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के रूप में टीम के पास तीन सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। ऐसे में प्लेइंग-11 में सलामी जोड़ी को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
अफगानिस्तान है सीरीज का होस्ट
सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी कर रहा है। पहला मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि 13 सितंबर को है, इसके बाद दूसरा मैच 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की ओर से पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।
ये भी पढ़े- चोट के चंगुल से निकल नहीं पा रहे हार्दिक पांड्या, अब ट्रेनिंग के दौरान फिर हुए घायल
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।
ये भी पढ़े- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा, लेकिन शतक से चूके…




