
आतंकी यासीन मलिक ने तिहाड़ से मुशाल को लिखा तलाक का खत
तलाक...तलाक... तलाक...!
मैं नहीं चाहता कि मुशाल विधवा की तरह जिए:मलिक
दिल्ली। जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट JKLF के आतंकी यासीन मलिक ने अपनी पत्नी मुशाल मलिक से अलग होने का फैसला किया है। दिल्ली में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे यासीन मलिक ने श्रीनगर की टाड़ा/पोटा कोर्ट में 25 पेज का एक हलफनामा दायर किया है। यह बहुत ही निजी हलफनामा है। इसमें यासीन मलिक ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा है। इस हलफनामे से यासीन मलिक का अपनी पत्नी से अलग होने के फैसले का पता चलता है।
यासीन मलिक ने लिखा है, “मैं नहीं चाहता कि मुशाल अपनी बाकी ज़िंदगी इन हालात के बोझ तले या एक विधवा की तरह बिताए। मैं चाहता हूं कि वह सम्मान और उम्मीद के साथ अपनी ज़िंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करे।
विधवा की तरह जिंदगी मत गुजारो’: उम्रकैद काट रहे आतंकी यासीन मलिक ने पाकिस्तानी पत्नी मुशाल को दिया तलाक, खुद के लिए अदालत से मांगी फांसी की सजा।
यासीन मलिक ने अदालत से लगाई फांसी की गुहार
…जब यासीन की बेटी रजिया भावुक हुई
कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट की हत्या और वायुसेना जवानों के कत्ल के मामले में मलिक ने अदालत से साफ कहा कि वह आगे कोई कानूनी लड़ाई नहीं लड़ना चाहता और उसने खुद के लिए सीधे फांसी की मांग की है। वहीं, उसने अपनी 13 वर्षीय बेटी रजिया सुल्ताना को कश्मीर में रह रही अपनी दादी के संपर्क में रहने को कहा, जिससे बेटी भावुक हो गई।





