Asian Games: खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों को दी मंजूरी, इतना बड़ा होगा सपोर्ट स्टाफ

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए खेल मंत्रालय ने भारतीय दल के आधिकारिक आकार को मंजूरी दे दी है। खेल मंत्रालय ने 36 खेलों में हिस्सा ले रहे 503 एथलीटों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ के दल को हरी झंडी दिखाई है।

19 कंटिजेंट अधिकारियों (जैसे शेफ डी मिशन सहदेव यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला) को मिलाकर एशियन गेम्स के लिए कुल 768 सदस्यीय भारतीय दल रवाना होगा।

एथलेटिक्स और क्रिकेट दल का सपोर्ट स्टाफ

  1. एथलेटिक्स में 31 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ:

    चोट के कारण भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति के बावजूद 79 सदस्यीय एथलेटिक्स दल को सबसे बड़ा 31 सदस्यों का सहयोगी स्टाफ मिला है। इसमें राष्ट्रीय कोच पी. राधाकृष्णन के नेतृत्व में 20 कोच, फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं।

  2. क्रिकेट टीमों के साथ 20 सपोर्ट स्टाफ:

    पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के साथ कुल 20 अधिकारियों का सपोर्ट स्टाफ भेजा जा रहा है। पुरुष टीम के मार्गदर्शन की कमान वीवीएस लक्ष्मण और महिला टीम का नेतृत्व मुख्य कोच अमोल मजूमदार करेंगे।

  3. हॉकी, शूटिंग व बैडमिंटन:

    40 सदस्यीय हॉकी दल (पुरुष व महिला) के लिए 14 सपोर्ट स्टाफ, शूटिंग दल के लिए 17 और बैडमिंटन दल के लिए राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के नेतृत्व में कोचिंग स्टाफ को मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़े-Team India के प्रदर्शन पर BCCI की समीक्षा बैठक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर चर्चा

एथलीटों की संख्या में इजाफा

मंत्रालय ने शुरुआत में 35 खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों के नाम तय किए थे। हालांकि, अंतिम समीक्षा के दौरान एथलेटिक्स में 6 अतिरिक्त खिलाड़ियों और सर्फिंग टीम को शामिल किए जाने के बाद खिलाड़ियों की कुल संख्या बढ़कर 503 हो गई है, जो 36 विभिन्न स्पर्धाओं में तिरंगा लहराएंगे।

19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इन खेलों में भारत का मुख्य लक्ष्य हांगझू (2023) के अपने 107 पदकों (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य) के रिकॉर्ड को तोड़ना होगा।

ये भी पढ़े-IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की हुई वापसी

Back to top button