
Vaibhav Sooryavanshi पर BCCI की पैनी नजर, लॉन्ग टर्म प्लान को लेकर खुलासा…
Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपने विस्फोटक खेल से दुनिया को हैरान करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दीर्घकालिक योजना (Long-Term Plan) बनाई है।
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट कर दिया कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य वैभव पर तुरंत नतीजे देने का दबाव बनाना नहीं, बल्कि उनके खेल को निखारकर सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों जैसा लंबा अंतरराष्ट्रीय करियर देना है।
सचिन की तरह लंबे करियर पर फोकस
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बेहद गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने साफ किया कि हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी का करियर केवल एक सीरीज या एक साल तक सीमित न रहे। वह सचिन तेंदुलकर या अतीत के दूसरे दिग्गज खिलाड़ियों की तरह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करें। इसके लिए हर कदम बहुत सावधानी से उठाया जा रहा है।
खिलाड़ियों के ‘टारगेट ग्रुप’ में शामिल
देवजीत सैकिया ने यह भी खुलासा किया कि बोर्ड ने केवल वैभव ही नहीं, बल्कि देश भर की 10 से 15 चुनिंदा प्रतिभाओं को एक विशेष टारगेट ग्रुप में रखा है। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण खुद इस टारगेट ग्रुप के खिलाड़ियों के स्किल डेवलपमेंट, ट्रेनिंग और मेंटल हेल्थ की निगरानी कर रहे हैं।
बीसीसीआई यह सुनिश्चित कर रहा है कि कम उम्र में मिली बड़ी सफलता और मीडिया लाइमलाइट के कारण इस युवा खिलाड़ी पर गैर-जरूरी मानसिक दबाव न पड़े।
ये भी पढ़े-स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, टूट गया मिताली राज का ‘महारिकॉर्ड’
वैभव का हालिया जलवा
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में शानदार वापसी करने के बाद उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 81 गेंदों में 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
फिलहाल वैभव आगामी अफगानिस्तान T20I सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जहां वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में उनका मार्गदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े-MS Dhoni इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेलना चाहते, CSK के पूर्व साथी का दावा





