MS Dhoni इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेलना चाहते, CSK के पूर्व साथी का दावा

MS Dhoni in IPL: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खेलने और उनके रोल को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में धोनी के पूर्व साथी और तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ (S Badrinath) ने माही को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

बद्रीनाथ का मानना है कि एमएस धोनी आईपीएल में सिर्फ ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ (Impact Player) के तौर पर मैदान में उतरना पसंद नहीं करेंगे और यदि वे खेलते हैं, तो पूरे 40 ओवर का मुकाबला खेलने को तरजीह देंगे।

धोनी हाफ-हार्टेड क्रिकेट नहीं खेलते

एक बातचीत के दौरान बद्रीनाथ ने धोनी की मानसिकता और खेल के प्रति उनके दृष्टिकोण पर बात की धोनी जैसे महान खिलाड़ी कभी भी कामचलाऊ या हाफ-हार्टेड (आधे-अधूरे) तरीके से नहीं खेलते। इम्पैक्ट प्लेयर नियम उनके जैसे क्रिकेटर के अनुकूल नहीं बैठता। वे केवल 1-2 ओवर बल्लेबाजी करने या केवल कीपिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। अगर एमएस धोनी मैदान पर उतरते हैं, तो वे पूरी तरह से फिट होकर 20 ओवर कीपिंग और अपनी बारी आने पर बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

घुटने की सर्जरी और इम्पैक्ट प्लेयर नियम

पिछले कुछ सीजनों से एमएस धोनी के घुटने की समस्या चर्चा में रही है। आईपीएल 2023 के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी।पिछले सीजन में धोनी ज्यादातर अंतिम के 1-2 ओवरों में ही बल्लेबाजी करने आते थे ताकि उनके घुटने पर ज्यादा दबाव न पड़े।

बीसीसीआई द्वारा लाए गए ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल’ का कई दिग्गजों ने समर्थन किया था कि इससे धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों का करियर लंबा खींच सकता है। हालांकि, बद्रीनाथ का मानना है कि धोनी खुद इस तरह के विकल्प के बजाय शत-प्रतिशत फिटनेस के साथ खेलना पसंद करेंगे।

ये भी पढ़े-Asian Games: खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों को दी मंजूरी, इतना बड़ा होगा सपोर्ट स्टाफ

IPL में क्या होगा धोनी का रोल?

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी अब ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। हालांकि, धोनी टीम के मार्गदर्शक और मेंटॉर के रूप में अभी भी सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं। बद्रीनाथ का मानना है कि धोनी अपनी फिटनेस का आकलन करने के बाद ही आगामी आईपीएल सीजन में उतरने का अंतिम फैसला लेंगे।

ये भी पढ़े- Team India के प्रदर्शन पर BCCI की समीक्षा बैठक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर चर्चा

Back to top button