
हेड कांस्टेबल ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो घंटे तक बेटे के साथ घूमता रहा बाहर
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस महकमे में कार्यरत एक हेड कांस्टेबल ने आपसी कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिर पर रॉड मारकर की हत्या
रविवार को पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ। हिमांशु ने सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद भी वह घर पर ही रहा और एक वर्षीय बेटे को लेकर मकान मालिक के पास जाकर इधर-उधर की बातें करने लगा। संदेह होने पर रश्मि के बारे में पूछा तो बोला कि उसे चोट लग गई है।
इसके बाद वह कमरे में गया और शव के पास बैठ गया। कुछ देर बाद साला सौरभ पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
बच्चे को दो घंटे तक घुमाया
पुलिस ने बताया कि हत्या का समय अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि घटना शनिवार देर रात की लग रही है क्योंकि वह दो घंटे तक बच्चे को साथ लेकर बाहर घूमा और फिर घर आया था। पुलिस के अनुसार हिमांशु बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस जब उसे मेडिकल के लिए ले जाने लगी तो उसने तबीयत खराब होने का नाटक किया।
ये भी पढ़े- मायावती बड़े एक्शन के मूड में…,आकाश को BSP से OUT करने की तैयारी!
पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई जारी
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े-‘योगी की पाती’: साक्षरता से AI तक, ज्ञान और कौशल से सशक्त बनेगा UP





