
संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया इनकार, ताकते रह गए महाराष्ट्र के मंत्री
Sanjay Dutt: मुंबई में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता संजय दत्त का एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का अंदाज देखने को मिला। मंच पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ मौजूद संजय दत्त से जब मराठी भाषा में अपनी बात रखने की गुजारिश की गई, तो अभिनेता ने ऐसा अनूठा जवाब दिया कि पूरे प्रांगण में ठहाके गूंज उठे।
संजय दत्त ने अपनी पुरानी यादों का जिक्र करते हुए बेहद सादगी और खुलेपन के साथ अपनी बात रखी, जिससे माहौल एकदम खुशनुमा हो गया।
संजय दत्त ने मुंह पर किया मना
कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने राज्य में मराठी भाषा की उपयोगिता और महत्व पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने मजाकिया लहजे में दर्शकों को बताया कि इन दिनों वे लोगों को मराठी सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसी क्रम में उन्होंने संजय दत्त की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनके आने पर सोचा गया था कि उनसे मराठी में ही संवाद कराया जाए। मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि हालांकि संजय दत्त हिंदी में अपनी बात रखते हैं, लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र के सभी लोग मराठी भाषा को अच्छी तरह समझते हैं।
‘6 साल जेल में रहा, तब भी नहीं सीखी’
मंत्री का आग्रह सुनते ही माइक संभालते हुए संजय दत्त ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी। उन्होंने प्रताप सरनाईक को संबोधित करते हुए कहा कि वे यरवडा जेल में पूरे छह साल तक रहे, लेकिन इसके बावजूद पूरी तरह से मराठी नहीं सीख सके। उन्होंने हंसते हुए माना कि उन्होंने उस दौरान थोड़ी बहुत भाषा जरूर सीखी थी।
Sanjay Dutt has been living in Mumbai for more than 50 years, and he himself says that even after spending 6 years in Yerwada Jail, he still couldn’t learn Marathi.
And he openly admitted this in front of everyone, without any shame. So now, will MNS and Uddhav Thackeray’s party… pic.twitter.com/kLQ7AxZfBa
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 6, 2026
अभिनेता का यह विनोदी जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। इसके बाद संजय दत्त ने मंत्री के कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ अपने 25 साल पुराने पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों का भी जिक्र किया।
ये भी पढ़े- Pralay के सेट से Ranveer Singh का खूंखार लुक लीक, इंटरनेट पर मचा तहलका
सोशल मीडिया पर चर्चा
संजय दत्त का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हाल के दिनों में महाराष्ट्र के परिवहन विभाग द्वारा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़े ड्राइवरों के लिए बुनियादी मराठी जानना अनिवार्य किए जाने की खबरें चर्चा में थीं।
ऐसे माहौल में संजय दत्त के इस मजाकिया बयान ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा है। कुछ लोग जहां संजय दत्त के हाजिरजवाबी और सरल स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इस पूरे वाकये को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़े-पर्दे पर ‘राष्ट्रपिता’ बनेंगे मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘महात्मा गांधी’ का फर्स्ट लुक आउट





