
मिर्जापुर द मूवी ने वीकेंड पर काटा गदर, जानें टॉक्सिक और हनुमान अंश का हाल
Box Office Sunday Collection Report: रविवार का दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्मों से लेकर हफ्तों से टिकी फिल्मों तक, हर तरफ दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपने पहले संडे को धुआंधार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया। वहीं दूसरी ओर कन्नड़ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ और आस्था से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए हैं।
‘मिर्जापुर’ ने तीसरे दिन काटा गदर
ओटीटी से बड़े पर्दे पर उतरी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।
संडे को फिल्म ने केवल भारत में 36 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया, जिससे इसका तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनिया भर की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में 132 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
ये भी पढ़े-Pralay के सेट से Ranveer Singh का खूंखार लुक लीक, इंटरनेट पर मचा तहलका
चला यश की ‘टॉक्सिक’ का जादू
साउथ सुपरस्टार यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में फिर से बढ़त देखने को मिली।
रविवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। दुनिया भर में ‘टॉक्सिक’ अब तक 337 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।
ये भी पढ़े-संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया इनकार, ताकते रह गए महाराष्ट्र के मंत्री
‘हनुमान अंश’ का पांचवां वीकेंड
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित कम बजट की भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारिक प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 31वें दिन यानी अपने पांचवें रविवार को इस फिल्म ने अब तक का अपना सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया।
संडे को फिल्म ने 22.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 122 करोड़ रुपये से ऊपर निकल चुका है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपने बजट से 60 गुना ज्यादा की कमाई करके इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है।
ये भी पढ़े-पर्दे पर ‘राष्ट्रपिता’ बनेंगे मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘महात्मा गांधी’ का फर्स्ट लुक आउट





