मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति दूंगा:प्रधानमंत्री

मोदी ने किया करोड़ों विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने गुजराती युवाओं से किया संवाद

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा पहुंचे। यहां वह नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर वहां मौजूद युवाओं ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं।

 PM ने दी देश की जनता को बधाई

अभी जो देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं देश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस विकास पर्व पर आप सभी ने जिस सेवा भाव से और सेवा भाव के साथ, पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, उनकी सराहना करता हूं।

 

Back to top button