‘धुरंधर’ के गाने पर PM मोदी की एंट्री, Y-रैंप पर चले; राहुल पर साधा निशाना…

PM Modi GenZ LIVE: वडोदरा में 6 हजार युवाओं के बीच PM मोदी का 25 मिनट संवाद, ‘We Will Rock You’ और ‘आरी आरी’ से हुई एंट्री; राहुल गांधी पर ‘झूठ की गूंज’ वाले बयान से तंज

Vadodara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में आयोजित Gen-Z संवाद कार्यक्रम में युवाओं से करीब 25 मिनट तक संवाद किया। कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवाओं के शामिल होने की बात कही गई। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को झूठे दावों, भ्रामक सूचनाओं और सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत बातों से सतर्क रहने की सलाह दी।

‘झूठ की गूंज’ से गुमराह करने वालों पर निशाना
युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग उन्हें झूठ की गूंज के जरिए गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहिए।

पीएम मोदी के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से किसी भी दावे पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय तथ्यों की जांच करने और सही जानकारी के आधार पर अपनी राय बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें…

‘चौकीदार चोर है’ वाद में राहुल गांधी को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका

Y आकार के रैंप से युवाओं के बीच पहुंचे मोदी
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की एंट्री भी खास अंदाज में हुई। मंच के सामने Y आकार का रैंप बनाया गया था। भाषण शुरू करने से पहले पीएम मोदी रैंप पर चलते हुए युवाओं के बीच पहुंचे।

प्रधानमंत्री के युवाओं के बीच पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने उनका स्वागत किया।


‘We Will Rock You’ के बाद बजा ‘धुरंधर’ का गाना
पीएम मोदी के मंच पर पहुंचने के दौरान मशहूर गाना ‘We Will Rock You’ बजाया गया। इसके बाद फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। प्रधानमंत्री की इस खास अंदाज में हुई एंट्री ने कार्यक्रम को युवाओं के लिए और दिलचस्प बना दिया।

यह भी पढ़ें…

मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति दूंगा:प्रधानमंत्री

छात्र ने PM मोदी को भेंट की तस्वीर
कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी तस्वीर भी भेंट की। पीएम मोदी ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें सच्चाई, सकारात्मक सोच और जागरूकता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से प्रभावित होने के बजाय तथ्यों को समझना चाहिए और अपने विवेक से निर्णय लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

ज्ञान कहीं से भी मिले आत्मसात करना चाहिए:PM

Back to top button