ब्रिक्स मोटरकेड रिहर्सल से दिल्ली प्रभावित, 22 जगह डायवर्जन

दिल्ली। आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोटरकेड रिहर्सल के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार शाम को राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। मोटरकेड रिहर्सल 8 सितंबर को रात 7:45 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रभावित होने वाले मुख्य मार्ग
सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट और तीन मूर्ति मार्ग
अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग और राजेश पायलट मार्ग
सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड और टॉल्स्टॉय मार्ग

गौरतलब है कि मुख्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाना है। यातायात पुलिस ने बताया कि इस दौरान 35 से अधिक सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा और 22 प्रमुख बिंदुओं पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।

Back to top button