
PM Modi की रैली से पहले बड़ी सुरक्षा चूक! PMO की फर्जी ID लेकर पहुंचा बंदूकधारी युवक
PM Modi के कार्यक्रम से पहले BKC में सुरक्षा चूक का मामला, एक युवक ने खुद को PMO अधिकारी बताया; फर्जी ID और बंदूक मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच.
Mumbai: मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बीकेसी इलाके में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक युवक खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
खुद को PMO का अधिकारी बता रहा था युवक
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था। जांच के दौरान उसके पास से PMO का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ।
पुलिस को उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की गतिविधियां भी संदिग्ध लगीं। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बंदूक बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह खुद को रोहन पारेख का बॉडीगार्ड बता रहा था।
यह भी पढ़ें…
‘धुरंधर’ के गाने पर PM मोदी की एंट्री, Y-रैंप पर चले; राहुल पर साधा निशाना…
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को देखते हुए मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं। इसी दौरान दोनों संदिग्धों के पकड़े जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें…
‘चौकीदार चोर है’ वाद में राहुल गांधी को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका
क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों संदिग्ध कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और उनके पास फर्जी PMO पहचान पत्र तथा हथियार रखने का उद्देश्य क्या था। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि फर्जी पहचान पत्र बनवाने और हथियार रखने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी।
यह भी पढ़ें…





