
मोदी की ‘संकल्प से सिद्धि’ यात्रा में हैं कई उपलब्धियां :नितिन नवीन
भाजपा चलाएगी संकल्प सेवा अभियान
मोदी के नेतृत्व में भारत का प्रभुत्व बढ़ा:राष्ट्रीय अध्यक्ष
दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि उनकी जनसेवा की यात्रा लगातार जारी है और पार्टी इस अवसर पर ‘संकल्प सेवा अभियान’ चलाएगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘संकल्प से सिद्धि’ तक की यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव आया है। देश अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा और विकास को समर्पित रहे हैं। इसी उपलब्धि को रेखांकित करने के लिए भाजपा ‘संकल्प सेवा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।





