Stock Market: अचानक क्रैश हुआ शेयर मार्केट, भरभराकर टूटे ये दिग्‍गज शेयर

कई दिग्‍गज शेयर तीन फीसदी तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं। सभी सेक्‍टर रेड जोन में हैं।

Stock Market Crash: गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी शेयर बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का बहुत बड़ा असर देखने को मिला। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, 11 सितंबर को शेयर बाजार गिरावट (Stock Market Updates) के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स 708.23 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 74,194.36 पर और निफ्टी 239.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 23,238.10 पर करोबार कर रहा है। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले  शेयरों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, JSW स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फाइनेंस शामिल हैं, जबकि बढ़त वाले शेयरों में ONGC, TCS, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया और HCL टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

क्‍यों आई मार्केट में इतनी भारी गिरावट? 

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट का सबसे खास वजह ब्रेंट क्रूड ऑयल है, जिसकी कीमत अब ग्‍लोबल मार्केट में 108 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है।
  • अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़े आए हैं, जिससे फेडरल बैंक द्वारा ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की उम्‍मीद और भी मजबूत हो चुकी है।
  • विदेशी निवेशकों ने जबरदस्‍त बिकवाली की है. 10 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने 438 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू निवेशकों ने 1,026 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

इन शेयरों में भारी दबाव

हिंदुस्‍तान कॉपर चार फीसदी टूटकर 508 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। हिंदुस्‍तान जिंक के शेयरों में भी चार फीसदी की गिरावट है। लोधा डेवलपर्स के शेयर भी पांच फीसदी टूटे हैं. कोचीन शिपयार्ड छः फीसदी, गोदरेज प्रॉपर्टीज छः फीसदी और एनएसीएल के शेयरों में भी चार फीसदी की गिरावट है. डिक्‍सन टेक के शेयर भी तीन फीसदी से ज्‍यादा टूटे हैं और मुथूट फाइनेंस के शेयरों में भी करीब चार फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

एशियाई बाजार में भारी गिरावट

एशियाई बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। कोस्पी सूचकांक 2.7% गिरा, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक 2.6% फिसल गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक भी 1% गिर गया।

आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 0.63% बढ़कर 108.31 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी क्रूड 0.73% बढ़कर 103.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Back to top button