
IGI एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 30.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद; 5 गिरफ्तार
बैंकॉक से आए यात्रियों के सामान पर थी कस्टम्स की नजर, एक्स-रे जांच में खुला राज; दो मामलों में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टर्मिनल-3 पर महज 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में 30.3 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बैंकॉक से दिल्ली आए यात्रियों पर थी कस्टम्स की नजर
पहली कार्रवाई 9 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर की गई। कस्टम्स अधिकारियों ने बैंकॉक से दिल्ली पहुंचने वाली एअर इंडिया की उड़ान AI-2333 से आए दो यात्रियों के सामान पर निगरानी रखी।
अधिकारियों के मुताबिक, बैगेज बेल्ट के पास काठमांडू से पहुंचे दो अन्य यात्री बैंकॉक से आए यात्रियों का सामान लेने का प्रयास करते दिखाई दिए। संदेह होने पर दोनों को ग्रीन चैनल से बाहर निकलते समय पकड़ लिया गया। इसके बाद बैंकॉक से आए दोनों यात्रियों को भी रोककर पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली में बनेगी SDERF:रेखा गुप्ता
एक्स-रे जांच में सामने आया संदिग्ध सामान
चारों यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच की गई। इसमें संदिग्ध वस्तुएं दिखाई देने के बाद बैगों की विस्तृत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैगों से हरे रंग का मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पैकिंग समेत बरामद पदार्थ का कुल वजन 27.45 किलोग्राम था। जांच में इसे हाइड्रोपोनिक गांजा बताया गया। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली में अब अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर:रेखा गुप्ता
48 घंटे में दो मामलों में बड़ी बरामदगी
कस्टम्स विभाग ने 48 घंटे के दौरान दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 30.3 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। इन मामलों में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
एयरपोर्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कस्टम्स की निगरानी और जांच लगातार जारी है। अधिकारियों की जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है।
यह भी पढ़ें…





