CM योगी बोले-2014 के बाद तेजी से उभरा भारत, 17 सितंबर से चलेगा बड़ा अभियान

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोहन के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा उत्तर प्रदेश में सेवा संकल्प के रूप में बड़ा अभियान चलाएगी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की जानकारी विस्तार से साझा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।

सीएम योगी ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार और संगठन मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। अभियान के तहत 11 प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के घर-घर तक पहुंचेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

देश के अंतिम आदमी तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘हेड ऑफ द स्टेट’ के रूप में 7 अक्टूबर को 25 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में उनके द्वारा किए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पार्टी और सरकार मिलकर सेवा के इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है। इस दिशा में कई आयोजन किए गए हैं। 7 अक्टूबर 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में और प्रधानमंत्री के रूप में देश अंदर, कार्य करने के 25 साल पूरे होने का दिन है।

वैश्विक मंच पर भारत का गौरव: योगी

प्रेस वार्ता में सीएम योगी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना से राज्य की पानी की समस्या दूर की और विकास का मॉडल दिया। 2014 के बाद से भारत दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ और G-20 की सफल मेजबानी से वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ा है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 12 वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश और उसके पहले 13 वर्षों तक गुजरात को जैसा कुशल नेतृत्व प्रदान किया वह अतुलनीय है। पीएम मोदी के साथ कोई वंश परंपरा नहीं जुड़ी थी लेकिन एक साधना-तप और देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत थी। आज उस साधना और तप का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत का तेजी से उभार हुआ है। 500 सालों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

नोडल अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

तैयार किए गए एक्शन प्लान के अनुसार, तैनात किए जाने वाले नोडल अधिकारी अपने-अपने विभागों में स्वच्छता अभियानों की निगरानी करेंगे। दफ्तरों की सफाई, पुराने रिकॉर्ड्स के निस्तारण, ई-कचरा प्रबंधन और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की दैनिक रिपोर्ट मुख्य प्रशासनिक नोडल सेंटर को भेजी जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित नोडल अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद विकास को नई रफ्तार मिली है। आज भारत में ‘चिप से लेकर शिप’ तक का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों को 18 घंटे बिजली और वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे नए भारत की पहचान बन चुके हैं।

Back to top button