UP में चली तबादला एक्सप्रेस, कई IAS और PCS अधिकारियों का ट्रांसफर

UP IAS-PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी नई तबादला सूची के तहत राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

इस हालिया तबादला प्रक्रिया में जिला स्तर के अधिकारियों से लेकर राजस्व परिषद और विकास प्राधिकरणों में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिससे शासन और जिला प्रशासन के कामकाज में नई गति आने की संभावना जताई जा रही है।

किन IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?

जिन IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें सुमित राजेश महाजन, डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानन्द पांडे, साहब सिंह, डॉक्टर विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा शामिल हैं।

किन पीसीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?

जिन PCS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह, बरखा सिंह, पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार, शुभेन्दु शेखर सिंह शामिल हैं।

PCS3

1 सितंबर को भी हुए थे ट्रांसफर

इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी यूपी में अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। इस दौरान 5 IAS और 6 PCS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था और 2 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए थे। इस दौरान जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया था और वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया था।

ये भी पढ़े-BJP का ‘डिजिटल वार रूम’ तैयार! विपक्ष के हर नैरेटिव को काउंटर करने की रणनीति

इस दौरान जिन पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, उसमें भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया था और लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़े-UP News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर नई मुसीबत, एलिवेटेड रोड का गिरा प्लास्टर

Back to top button