Ganesh Chaturthi 2026: सलमान खान से लेकर कैटरीना तक, अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे सितारे

Ganesh Chaturthi 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित निवास ‘एंटीलिया‘ में गणेश चतुर्थी 2026 का भव्य और अलौकिक उत्सव मनाया जा रहा है। ‘एंटीलिया चा राजा’ के स्वागत के लिए पूरे महल को वॉर्म लाइट्स, जगमगाते फेयरी पैटर्न और गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर अंबानी परिवार ने एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों, खेल जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों ने शिरकत कर गणपति बाप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सलमान खान का स्वैग

एंटीलिया में आयोजित इस गणेशोत्सव में बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान नए और अलग लुक में पहुंचे। सलमान खान पूरी श्रद्धा के साथ बाप्पा की भक्ति में लीन नजर आए और पंडित जी से माथे पर तिलक लगवाकर बाप्पा के आगे नतमस्तक हुए।

वहीं, इस सांस्कृतिक व धार्मिक उत्सव की मेजबान नीता अंबानी अपने रॉयल पारंपरिक परिधान और हैवी एथनिक ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पारंपरिक अंदाज में एंटीलिया पहुंचे सभी खास मेहमानों का स्वागत किया और उनका हालचाल जाना।

कैटरीना-विक्की की जोड़ी ने लूटी महफिल

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी एक साथ एंटीलिया पहुंचे। कैटरीना कैफ पिस्ता ग्रीन कलर के अनारकली सूट, फ्लोरल दुपट्टे और माथे पर बिंदी लगाए हुए एथनिक लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live New India (@livenewindia01)

 

विक्की कौशल के साथ बाप्पा के दर्शन करने पहुंचीं कैटरीना का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों ने श्रद्धापूर्वक गणपति महाराज के सामने माथा टेका और आशीर्वाद हासिल किया। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी मैचिंग पारंपरिक पहनावे में एक साथ नजर आए।

 सितारों का लगा जमावड़ा

अंबानी परिवार के इस गणेश पूजन कार्यक्रम में करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर और बच्चों तैमूर व जेह के साथ पूरे पटौदी परिवार के रूप में शामिल हुईं।

वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर और बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर ने भी बाप्पा के दर्शन कर अंबानी परिवार के जश्न की शोभा बढ़ाई।

Back to top button