Stock Market: शेयर बाजार में लौटे Big Bull, खुलते ही इन स्टॉक्स ने मचाया गदर

Stock Market Today: बीते कारोबारी सत्र की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान (Green Zone) में मजबूती के साथ खुले।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ही शुरुआती कारोबार में अच्छी बढ़त दर्ज करते दिखे। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक का उछाल देखने को मिला, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे।

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

कारोबारी सत्र की शुरुआत में BSE Sensex मजबूत बढ़त के साथ खुला और देखते ही देखते 500 से अधिक अंकों की छलांग लगा दी। वहीं NSE Nifty भी बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया। गौरतलब है कि इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी, जहां सेंसेक्स अपने दिन के उच्च स्तर से करीब 1400 अंक फिसलकर बंद हुआ था। आज की इस शुरुआती रिकवरी ने बाजार में जारी बिकवाली के दबाव पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।

इन शेयरों में दिखा ज्यादा उछाल

बाजार की इस रिकवरी में बैंकिंग, आईटी और हैवीवेट शेयरों ने मुख्य भूमिका निभाई। सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयरों में भी सुधार दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों भारी दबाव का सामना कर रहे थे।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों की खरीदारी ने भी निफ्टी और सेंसेक्स को सहारा दिया।

शेयर बाजार में तेजी लौटने के कारण

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले मिले-जुले से सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट में सुधार किया। कल की भारी गिरावट के बाद निवेशकों को कई दिग्गज और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर आकर्षक भाव पर उपलब्ध मिले, जिससे खरीदारी बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आंशिक स्थिरता आने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है।

(नोट: शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।)

Back to top button