भारत सहित चार देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

अमेरिका में रूस प्रतिबंध विधेयक पर होगी वोटिंग

वॉशिंगटन अमेरिकी: अमेरिकी संसद का निचला सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ रूस और ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने से जुड़े एक अहम विधेयक पर वोटिंग के लिए तैयार है। इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का व्यापक अधिकार मिल जाएगा। इन लक्षित देशों की सूची में भारत का नाम भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।  इस कड़े विधेयक को ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026’ नाम दिया गया है।

यह कानून पहले ही अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) से भारी बहुमत के साथ पारित हो चुका है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में इस विधेयक पर मतदान होने की उम्मीद है। सियासी समीकरणों को देखते हुए इस बिल के निचले सदन से भी आसानी से पारित होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
विधेयक के संशोधन प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से भारत सहित चार अन्य देशों को उन राष्ट्रों के रूप में चिन्हित किया गया है, जिन पर रूस के साथ ऊर्जा व्यापार जारी रखने के एवज में अतिरिक्त 100% टैरिफ लगाया जा सकता है।

Back to top button