
AISA के ‘Gen-Z Rising’ कार्यक्रम को लेकर लखनऊ में सुरक्षा कड़ी, पेन-कोल्डड्रिंक पर रोक
Neha Bora: लखनऊ के गांधी भवन में AISA के ‘Gen-Z Rising’ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त, दो स्तरों पर चेकिंग; नेहा बोरा समेत छात्र नेता और सोशल एक्टिविस्ट कार्यक्रम में शामिल
Lucknow: लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) का ‘Gen-Z Rising’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई छात्र नेता और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को देखते हुए गांधी भवन परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दो जगह हो रही चेकिंग
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले लोगों की दो स्तरों पर चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रतिभागियों के सामान की भी जांच की जा रही है। आयोजन स्थल पर कुछ वस्तुओं को ले जाने पर रोक लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में स्याही वाले पेन और कोल्डड्रिंक ले जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें…
‘पद ताकत नहीं, जिम्मेदारी है’, CM योगी ने लोक सेवकों को दिलाई संविधान की भावना
नेहा बोरा को लेकर पहले भी रहा विवाद
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा हाल के दिनों में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उनके सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर किए गए कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले वीडियो को लेकर विवाद सामने आया था।
ऐसे में लखनऊ में आयोजित AISA के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। કાર્યક્રમ में छात्र राजनीति, युवाओं से जुड़े मुद्दों और मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें…





