BHARAT के PM का जन्म दिवस आज, 76 वर्ष के हुए MODI

मोदी की स्टार्टअप इकोसिस्टम में अहम भूमिका

PM Modi 76th Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्म दिवस है। वह 76 वर्ष के होकर 77 वें वर्ष  मे किए। प्रवेश पीएम के तौर पर उनके 12 वर्षों के नेतृत्व में देश ने आर्थिक स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें जनधन खातों के जरिए बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाना देना, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और तेज जीडीपी ग्रोथ शामिल हैं। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में शुरू की गई जनधन योजना से बड़ी संख्या में कमजोर वर्ग को बैंकिग सेवाओं से जोड़ने में मदद मिली है।

मोदी के 76वें जन्म दिवस पर  देशभर में कई कार्यक्रम:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्म दिवस मना रहे हैं। साथ ही, उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर पर एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में ‘Semicon India 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वाराणसी से निकली बाइक रैली

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर वाराणसी और गुजरात के वडनगर से एक साथ ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ शुरू होगी।
वाराणसी में इस बाइक रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे।

वडनगर में भी भव्य आयोजन:

गुजरात के वडनगर में भी बाइक यात्रा से जुड़े कार्यक्रम होंगे। दोनों स्थानों से निकलने वाली बाइक रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान और संसदीय क्षेत्र के बीच जुड़ाव का संदेश देगी।

देशभर में सेवा कार्यक्रम:

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से विभिन्न स्थानों पर जनसेवा के कार्यक्रम भी होंगे।

गुजरात में 88 लाख दीये:

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर गुजरात में 88 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं लखनऊ में शाम को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यानी जलाभिषेक, सेवा कार्यक्रम, बाइक रैली और दीयों के आयोजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मनाया जाएगा।

इस योजना के तहत दो सितंबर, 2026 तक 59.21 करोड़ बैंकिंग खाते खोले जा चुके हैं। इसमें कुल 3.17 लाख करोड़ रुपए की राशि जमा है। इसमें 32.98 करोड़ खातों का स्वामित्व महिलाओं के पास है। साथ ही, 46.03 करोड़ खाते ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण इलाकों में हैं।

देश में बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम खड़े करने में भी पीएम मोदी का योगदान अहम है। डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या अगस्त, 2026 में बढ़कर 2.47 लाख से अधिक हो गई है, जो कि 2016 में मात्र 502 थी।

इस दौरान अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी देश का प्रदर्शन शानदार रहा है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून अवधि) में भारत की रियल जीडीपी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जो इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनाती है। इसे मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों से सपोर्ट मिला रहा है। भारत की जीडीपी का आकार करीब 4.15 ट्रिलियन डॉलर है।

Back to top button