राम मंदिर चढ़ावा चोरी की 105 बार घटनाएं सामने आई

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में चोरी का मामला चार जून को गणना कक्ष के शौचालय में नकदी छिपाए जाने की घटना सामने आने के बाद शुरू हुआ। जून में मामला सार्वजनिक होने के बाद आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई।

पहली एसआईटी ने जांच की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप पर एसआईटी का पुनर्गठन किया गया। अब 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में चढ़ावा चोरी की 105 घटनाएं सामने आई हैं और जांच पूरी हो चुकी है। इन 105 घटनाओं में प्रत्येक में कितनी रकम या सामान चोरी हुआ और किस आरोपी की किस घटना में क्या भूमिका थी, इसका पूरा विवरण अब चार्जशीट में सामने आना बाकी है।

Back to top button