
IIT बॉम्बे में साहिल के साथ परीक्षा हॉल में क्या हुआ? CCTV फुटेज से सामने आई अहम कड़ी
IIT Bombay Student Suicide Case: परीक्षा खत्म होने से कुछ मिनट पहले साहिल से हुई थी पूछताछ, CCTV में हॉल से बाहर ले जाते दिखे; क्राइम ब्रांच अब परीक्षा केंद्र से हॉस्टल तक की हर गतिविधि खंगाल रही है।
New Delhi: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ रही है। इस बीच परीक्षा हॉल से जुड़ा CCTV फुटेज जांच का अहम हिस्सा बन गया है। फुटेज में साहिल को परीक्षा के दौरान पूछताछ के बाद परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते हुए देखा गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस CCTV रिकॉर्डिंग के जरिए साहिल की आखिरी गतिविधियों और उनकी मौत से पहले की घटनाओं की कड़ी जोड़ने में जुटी है।
परीक्षा खत्म होने से कुछ देर पहले हुई पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 18 सितंबर को हुई थी। CCTV रिकॉर्डिंग में दोपहर करीब 12:30 बजे से 12:45 बजे के बीच परीक्षा हॉल के अंदर की गतिविधियां दिखाई देती हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने में करीब 15 मिनट बाकी थे, तभी साहिल से परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर पूछताछ की गई।
इसके बाद उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर ले जाया गया। क्राइम ब्रांच अब इस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
ChatGPT से नकल करने का लगा था आरोप
साहिल वाकोडे पर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और कथित तौर पर ChatGPT की मदद से सवालों के जवाब हासिल करने का आरोप लगा था। इसी मामले में परीक्षा के दौरान उनसे पूछताछ की गई थी।
जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा हॉल में क्या-क्या हुआ और वहां से बाहर निकलने के बाद साहिल की गतिविधियां किस तरह रहीं।
यह भी पढ़ें…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की 105 बार घटनाएं सामने आई
हॉस्टल तक CCTV से ट्रैक की जा रही गतिविधियां
मुंबई क्राइम ब्रांच सिर्फ परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज ही नहीं देख रही है। जांच टीम IIT बॉम्बे कैंपस के अलग-अलग हिस्सों और हॉस्टल परिसर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।
इसका उद्देश्य परीक्षा हॉल से निकलने के बाद साहिल की पूरी मूवमेंट टाइमलाइन तैयार करना है। जांच के मुताबिक, साहिल दोपहर करीब 1:25 बजे अपने हॉस्टल के कमरे में पहुंचे।
अब पुलिस परीक्षा स्थल से हॉस्टल तक के रास्ते में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान साहिल कहां-कहां गए और किन लोगों के संपर्क में आए।
यह भी पढ़ें…
‘नेहरू वामपंथ को खतरा मानते थे…’ हामिद अंसारी के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार
मौत से पहले की घटनाओं की कड़ी जोड़ रही क्राइम ब्रांच
साहिल की मौत के मामले में CCTV फुटेज को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। क्राइम ब्रांच परीक्षा के दौरान हुई पूछताछ, परीक्षा हॉल से बाहर निकलने और हॉस्टल पहुंचने के बीच की घटनाओं को एक साथ जोड़ रही है।
जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा से जुड़ी घटना का साहिल पर क्या असर पड़ा और इसके बाद उन्होंने क्या कदम उठाए।
हालांकि, CCTV फुटेज और जांच से सामने आ रही जानकारी के आधार पर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल क्राइम ब्रांच मामले से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…





