
ईरान को तबाह करने की चेतावनी के बाद बदले ट्रंप के सुर
Washington/New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से ईरान को “समझौता करने या तबाह होने” की खुली चेतावनी देने के चंद घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक नया और अप्रत्याशित बयान सामने आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के शीर्ष प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे तक गहन और सकारात्मक बातचीत हुई। बैठक में ट्रंप के साथ अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) और उनके दामाद व पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर (Jared Kushner) भी शामिल थे।
बैठक के बाद स्टीव विटकॉफ ने संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि वे फिलहाल बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने बातचीत के मुख्य बिंदुओं और एजेंडे को लेकर कोई ब्योरा साझा नहीं किया।संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेताते हुए कहा था कि अमेरिका के पास केवल दो विकल्प हैं—”या तो ईरान के साथ कोई ठोस समझौता किया जाए, या फिर उसे पूरी तरह खत्म (तबाह) कर दिया जाए।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के साथ सीधी बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा था कि वे शायद ऐसा कर सकते हैं, यद्यपि दोनों देशों के आधिकारिक राजनयिक चैनलों ने औपचारिक शिखर बैठक की अब तक पुष्टि नहीं की है।





