नशे-अपराध के खिलाफ पारख महासंघ का अभियान, 3 अक्टूबर से निकलेगी आत्मसम्मान यात्रा

तीन अक्टूबर से मलिहाबाद में शुरू होगी यात्रा, 10 विधानसभा क्षेत्रों में नशे-अपराध के खिलाफ जागरूकता के साथ समान और रोजगारपरक शिक्षा का संदेश देगी।

Lucknow: नशे और अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ समान शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा की मांग को लेकर पारख महासंघ ने आत्मसम्मान यात्रा के पहले चरण का ऐलान किया है। लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) स्थित फौजी ढाबा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री कौशल किशोर ने यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी।

3 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा
पूर्व राज्यमंत्री कौशल किशोर के मुताबिक, आत्मसम्मान यात्रा की शुरुआत 3 अक्टूबर को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से होगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को बक्शी का तालाब, 5 अक्टूबर को सिधौली, 6 अक्टूबर को सरोजिनी नगर, 7 अक्टूबर को उन्नाव, 8 अक्टूबर को रायबरेली, 9 अक्टूबर को बाराबंकी, 10 अक्टूबर को हरदोई और 12 अक्टूबर को मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में यात्रा पहुंचेगी।

संगठन के अनुसार, पहले चरण में यात्रा 10 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचेगी और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

BKT में इन रास्तों से गुजरेगी यात्रा
बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में 4 अक्टूबर को आत्मसम्मान यात्रा यादव चौराहे से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा बक्शी का तालाब, इटौंजा, महोना, पहाड़पुर, कुर्सी रोड और देवा रोड होते हुए चिनहट में समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें…

लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी भाजपा सरकार:लौटनराम निषाद

समान शिक्षा और नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर
पारख महासंघ ने बताया कि आत्मसम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य समान शिक्षा, नशे और अपराध के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है। संगठन रोजगार दिलाने वाली शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ने को लेकर भी लोगों को जागरूक करेगा।

महासंघ ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों के उद्देश्यों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा स्कूलों और आम जनता के बीच संविधान के मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

‘मेरे माधव…’ अखिलेश के श्रीकृष्ण रूप वाले पोस्टर से रायबरेली में मचा सियासी हलचल

19 अक्टूबर के बाद दूसरे चरण का ऐलान
संगठन ने बताया कि आत्मसम्मान यात्रा के पहले चरण के पूरा होने के बाद 19 अक्टूबर के बाद दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। दूसरे चरण में यात्रा को लेकर आगे की रूपरेखा और कार्यक्रम सार्वजनिक किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें…

यूपी चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने कसी कमर…

Back to top button