
यूपी BJP का चुनावी बिगुल! अक्टूबर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह-योगी देंगे दिशा
अक्टूबर में होने वाली बैठक में चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान की रूपरेखा पर होगा मंथन, नई प्रदेश कार्यसमिति में 325 से अधिक सदस्यों को मिल सकती है जगह.
Lucknow: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को और तेज करने जा रही है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर महीने में प्रस्तावित है। बैठक की तारीख और स्थान को लेकर संगठन स्तर पर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और प्रचार अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
अमित शाह, योगी और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित
अक्टूबर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजना का खाका पेश करेंगे।
बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें चुनावी रोडमैप, संगठन की सक्रियता और प्रचार अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक से पहले 325 से ज्यादा सदस्यों वाली कार्यसमिति
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले भाजपा नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, नई कार्यसमिति में 325 से अधिक सदस्य शामिल किए जाएंगे।
कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सरकार के चुनिंदा मंत्री, विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी के अनुभवी पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी कार्यसमिति में मनोनीत कर संगठन में सक्रिय भूमिका दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें…
विदेशी आक्रांताओं ने भारत की ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया: CM योगी
98 सांगठनिक जिलों में नियुक्त किए गए प्रभारी
भाजपा ने चुनावी तैयारियों के तहत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। 25 जून को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। इसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर टीमों का गठन कर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बीते शनिवार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी 98 सांगठनिक जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी। अब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के जरिए संगठन की चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर अभियान को गति देने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
UP में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली रफ्तार, 35 सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी
चुनावी अभियान को मिल सकती है औपचारिक हरी झंडी
अक्टूबर की बैठक में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन की भूमिका और प्रचार अभियान की दिशा तय कर सकती है। कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों को और तेज किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…





