
ट्रम्प ने शी जिनपिंग को तोहफे में दिया राष्ट्रीय पक्षी बाल्ड ईगल
व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग के लिए ट्रम्प का भव्य स्टेट डिनर
अमेरिका-चीन के संबंध पहले से कहीं बेहतर
US China Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में एक भव्य ‘स्टेट डिनर’ ( राजकीय भोज ) की मेज़बानी की। डिनर के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने दोनों देशों के संबंधों की तारीफ करते हुए कहा मजबूत जन-संबंध भले ही हमारी राजनीतिक व्यवस्थाएं भिन्न हों, लेकिन दोनों देशों के नागरिकों के बीच रिश्ते बेहद प्रगाढ़ हैं। आज दोनों देशों के संबंध पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने अपने बीजिंग दौरे के भव्य स्वागत को याद करते हुए जिनपिंग को वैसा ही सम्मान देने की बात कही।
ट्रम्प ने शी जिनपिंग को अमेरिका के राष्ट्रीय पक्षी ‘बाल्ड ईगल’ (Bald Eagle) की लगभग तीन फीट ऊंची भव्य प्रतिमा उपहार में दी और कहा कि यह अमेरिका की आजाद व ऊंची उड़ान भरने वाली चेतना का प्रतीक है। डिनर में अमेरिका के प्रमुख उद्योगपतियों और सिलिकॉन वैली के शीर्ष टेक दिग्गजों ने शिरकत की।
टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क, अमेज़न के जेफ बेजोस, गूगल (अल्फाबेट) के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन व ग्रेग ब्रॉकमैन, एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग तथा डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल मौजूद रहे। ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन आयोजन स्थल के बाहर प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देते दिखे, जबकि एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग अपने चिर-परिचित काले लेदर जैकेट के स्थान पर ब्लैक टक्सीडो पहनकर पहुंचे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में एक भव्य ‘स्टेट डिनर’ (राजकीय भोज) की मेज़बानी की। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गर्मजोशी के बीच आयोजित इस डिनर में न केवल राजनीतिक बल्कि वैश्विक व्यापार और टेक जगत के सबसे बड़े चेहरे एक छत के नीचे नज़र आए। मेलानिया ट्रम्प ने तैयार किया मेन्यू: अमेरिकी और चीनी स्वाद का संगमस्टेट डिनर का विशेष मेन्यू अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प की देखरेख में तैयार किया गया, जिसमें अमेरिकी और एशियाई व्यंजनों का बेहतरीन संतुलन दिखा।
डिनर की शुरुआत पीले स्क्वैश से बने गाढ़े सूप से हुई, जिसमें जंगली मशरूम, ताज़ी जड़ी-बूटियां, कुरकुरा पैनसेटा और हरे प्याज का तेल शामिल था।
मुख्य व्यंजन: तिल की परत वाली खास ‘सी-बास’ मछली परोसी गई। इसके साथ चीन में बेहद लोकप्रिय हरी सब्जी ‘बोक चॉय’, भुना हुआ बैंगन और विशेष हरी चटनी दी गई।
मिठाई (डेज़र्ट): मीठे में वनीला फ्लेवर की नरम क्रीम, खट्टी चेरी और अखरोट से बनी मिठाई के साथ आइसक्रीम पेश की गई। इस आइसक्रीम में व्हाइट हाउस के बगीचों में तैयार किया गया प्राकृतिक शहद इस्तेमाल हुआ।
टेक दिग्गजों का महाजुटान





