“समीर मेधज एस्ट्रो एप” से पूरे विश्व को मिलेगा लाभ: राजेश्वर सिंह

“समीर मेधज एस्ट्रो एप” का हुआ भव्य विमोचन

Lucknow Sameer Medhaj Astro App:  समीर मेधज एस्ट्रो एप से पूरे विश्व को लाभ मिलेगा। एस्ट्रोलॉजी हिंदुस्तान की देन है। डेढ़ हजार साल पहले वराह मिहिर ने इसको बताया था। डॉ समीर त्रिपाठी इसमें पारंगत हैं। छठी शताब्दी के विद्वान वराह मिहिर ने खगोल विज्ञान,ज्योतिष और मौसम संबंधी विषयों पर व्यापक अध्ययन किया। ज्योतिष के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। लखनऊ आशियाना के मेधज टावर में समीर मेधज एस्ट्रो एप के लांचिंग समारोह के मुख्य अतिथि सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने यह बात कही।

ज्योतिष के हिसाब से चलना भारत की संस्कृति

श्री सिंह ने कहा कि अब डॉ समीर त्रिपाठी इसको विश्वव्यापी बना रहे हैं। ज्योतिष व पंचांग के हिसाब से चलना भारत की संस्कृति रही है। पंचांग पहले ही बता देते हैं कि कुंभ कब व कहां लगेगा तथा ग्रहण कब पड़ेगा। एस्ट्रोलॉजी चेतावनी देने का काम करती है, उसी के अनुरूप हमें निर्णय लेना चाहिए।

मेधज संस्था के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी के जन्म दिवस पर आयोजित इस समारोह के अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने ग्रहों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अति शुभ मुहूर्त में आयोजित हो रहा है। लगातार हो रही वर्ष भी इसके संकेत हैं।

एप में ज्योतिष संबंधी विद्या का समावेश:अमिताभ यश

एडीजी ला एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कह कि  समीर मेधज एस्ट्रो एप में ज्योतिष संबंधी विद्या का समावेश है, मानव जाति इससे लाभान्वित होगी। डॉ समीर त्रिपाठी ने ज्योतिष को प्रत्यक्ष शास्त्र बताते हुए इस विषय को अनिवार्य रूप से पढ़ाने पर बल दिया।  इससे यह देश पुनः सोने की चिड़िया बन जाएगी।

डॉ समीर त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का किया अभिनंदन

इस अवसर पर डॉ समीर त्रिपाठी की माता  रेखा त्रिपाठी, रामेश्वर जी, धीरज पांडे , रवि व पिंकी ने भी ज्योतिष संबंधी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन मेधज की वाइस प्रेसिडेंट श्वेता कुमारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना व सुदेश के भजन से हुआ। इससे पूर्व डॉ समीर त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

 

 

Back to top button