
UN में भड़का Pakistan, कायर पाक ने भारत को दी गीदड़ भभकी
सिंधु नदी हमारे देश की जीवनरेखा
सिंधु का पानी रोका तो मानेंगे युद्ध की कार्रवाई:शहबाज़ शरीफ़
New York United Nations General Assembly (UNGA): संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें अधिवेशन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी और आक्रामक बयानबाजी की। महासभा को संबोधित करते हुए शहबाज़ शरीफ़ ने ‘सिंधु जल संधि’ (Indus Waters Treaty) और ‘कश्मीर’ का राग अलापा। उन्होंने दो टूक धमकी भरे लहजे में कहा कि सिंधु नदी के पानी को रोकने या उसका रुख मोड़ने के भारत के किसी भी प्रयास को पाकिस्तान ‘एक्ट ऑफ़ वॉर’ (युद्ध की कार्रवाई) मानेगा।
भारत पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल न करे
शहबाज़ शरीफ़ ने अपने संबोधन में भारत द्वारा सिंधु जल संधि की समीक्षा और संशोधन के कदमों पर ऐतराज जताते हुए कहा पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने, उसमें किसी प्रकार की बाधा डालने या उसका रुख मोड़ने की किसी भी कोशिश को पाकिस्तान युद्ध की कार्रवाई मानेगा। भारत को इसे लेकर किसी मुगालते में नहीं रहना चाहिए। सिंधु नदी पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा (लाइफ लाइन) है और संधि को स्थगित या बदलने के भारत के एकतरफा प्रयासों का कोई कानूनी आधार नहीं है। शरीफ़ ने दावा किया कि भारत के दावों को यूएन के विशेषज्ञों और कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने खारिज किया है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि नदियों का इस्तेमाल देशों को जोड़ने और समृद्ध बनाने के लिए होना चाहिए, पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
पाकिस्तान की गले की नस है कश्मीर
शहबाज़ शरीफ़ ने दोहराया कि कश्मीर पाकिस्तान की ‘जुगुलर वेन’ (गले की नस) है और हमेशा रहेगा। भारत पर अनर्गल आरोप भाषण के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत की आंतरिक राजनीति और सामाजिक ताने-बाने पर भी अनर्गल आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि भारत में एक विशेष विचारधारा के प्रभाव के चलते धार्मिक नफरत, भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) और धार्मिक स्थलों पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक पाकिस्तान उन्हें कूटनीतिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा।





