
UP विस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन
राम गोविंद को राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी को बड़ी क्षति हुई:अखिलेश यादव
Lucknow Ram Govind Chaudhary: रामगोविंद चौधरी जी समाजवादी आंदोलन के नेता रहे उन्होंने अपना पूरा जीवन संघर्ष और समाजवादी पार्टी के लिए निकाल दिया।
अखिलेश यादव ने कहा राम गोविंद जी उस पीढ़ी के हैं जब समाजवादी पार्टी को अपनी पहचान बनाने थी तब से उन्होंने हमारा साथ दिया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में निधन हुए राम गोविंद चौधरी को अंतिम श्रद्धांजलि दी।राम गोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख।
राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के नेता रहे। समाजवाद की पहचान बनाने वाली पीढ़ी के नेता थे राम गोविंद चौधरी। समाजवादी आंदोलन के लिए पूरा जीवन लगा दिया। पूरा जीवन संघर्ष में गुजार दिया।
वह बहुत सदन में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते थे। समाजवादी आंदोलन को क्षति हुई। समाजवादी पार्टी को बड़ी क्षति हुई। निधन से समाजवादी परिवार में शोक की लहर। इस दुख की घड़ी में सभी समाजवादी उनके परिवार के साथ हैं।
विस अध्यक्ष ने चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, आठ बार के विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री महाना ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम गोविंद चौधरी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी राजनेता और समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
राम गोविंद चौधरी का निधन बहुत दुखदायी:केतकी सिंह
भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन पर कहा, “रामगोविंद चौधरी का जाना इस तरह बहुत दुखदायी है। आज की राजनीति में उन जैसे नेताओं का होना बहुत संदर्भित है। उनसे बहुत कुछ मैंने अपनी राजनीति में भी सीखा है।
गौरतलब है कि समाजवादी चिंतक, पूर्व मंत्री, बलिया की धरती के लाल, पूर्व विधायक राम गोविंद चौधरी का हुआ निधन, विधान सभा में पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रहे। 75 वर्ष की आयु में लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। प्रदेश की राजनीति में एक अपूर्णीय क्षति,शोक की लहर..।





