Prahaar: ‘उज्ज्वल निकम’ की बायोपिक करने से क्यों डरे राजकुमार, KBC के मंच पर किया खुलासा

KBC 18 Rajkummar Rao Prahaar: टीवी के सबसे चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के विशेष एपिसोड में आगामी फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ की स्टारकास्ट ने शिरकत की।

शो के मंच पर फिल्म के मुख्य अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री वामिका गब्बी और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम एक साथ हॉटसीट पर बैठे नजर आए।

‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा सेट

शो के दौरान वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम ने 26/11 आतंकी हमले के दौरान अदालत में दी गई अपनी ऐतिहासिक दलीलों और उस दौरान लड़ी गई कानूनी जंग के कुछ अनसुने पलों को साझा किया। जैसे ही उन्होंने अदालत की दलीलों को मंच पर दोहराया, पूरा सेट ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। सदी के महानायक और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी देश सेवा और न्याय के प्रति उज्ज्वल निकम के अतुलनीय योगदान की जमकर सराहना की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

बिग बी को सुनाया प्रसिद्ध डायलॉग

इस खास एपिसोड में मनोरंजन का भी तड़का देखने को मिला। बहुमुखी अभिनेता राजकुमार राव ने बिग बी के सामने उन्हीं की एक फिल्म का प्रसिद्ध डायलॉग उनकी आवाज और अंदाज में बोलकर सुनाया। राजकुमार की बेहतरीन मिमिक्री और डायलॉग डिलीवरी देखकर अमिताभ बच्चन खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। इसके साथ ही राजकुमार राव ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों और बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान से प्रेरणा लेने के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘प्रहार’

अविनाश अरुण के निर्देशन और दिनेश विजान (मैडॉक फिल्म्स) के निर्माण में बनी फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ 16 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने पद्म श्री सम्मानित वकील उज्ज्वल निकम की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े-Bigg Boss 20: शो में हद पार करने पर भड़के सलमान खान, रीति तिवारी की लगाई क्लास

Back to top button