लखनऊ में SIR को लेकर सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

कहा- विपक्षी दलों का SIR पर हाय-तौबा मचाना दुर्भाग्यपूर्ण, चुनाव जीतने पर श्रेय और हार पर EVM-EC पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति पर आत्मावलोकन की जरूरत

UP news: लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Special Intensive Revision (SIR) को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सीएम योगी ने कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव जीतते हैं तो इसे अपने पुरुषार्थ का परिणाम बताते हैं, लेकिन चुनाव परिणाम प्रतिकूल आने पर EVM और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना आत्मावलोकन का विषय होना चाहिए।

उन्होंने विपक्ष के भ्रष्टाचार और अराजकता संबंधी आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता द्वारा नकारे जाने की स्थिति में चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराने के बजाय राजनीतिक दलों को अपने प्रदर्शन की समीक्षा करनी चाहिए।

वहीं, SIR और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने हाल में निर्वाचन आयोग के कामकाज और SIR प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग की है, जबकि सपा ने भी आयोग को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

Back to top button