उत्तराखंड में मौसम का कहर! आदि कैलाश मार्ग समेत 86 सड़कें बंद, 136 लोग फंसे

Uttarakhand Landslide: लैंडस्लाइड और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें, चमोली-नैनीताल-पिथौरागढ़ में सड़कें बंद; उत्तरकाशी में 136 लोगों का रेस्क्यू जारी

Dehradun: उत्तराखंड में खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण जनजीवन प्रभावित है। राज्य में आदि कैलाश मार्ग समेत 86 सड़कें बंद हैं। इनमें चमोली की 21, नैनीताल की 18 और पिथौरागढ़ की 15 सड़कें शामिल हैं।

वहीं, उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सपोर्ट स्टाफ फंसे हुए हैं। प्रशासन और बचाव दल उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के चलते आवाजाही प्रभावित हुई है। कई मार्गों पर मलबा और बर्फ जमा होने से सड़क संपर्क बाधित है। लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियां बंद सड़कों को खोलने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने Congress के सभी पदों से इसलिए दिया इस्तीफा

86 सड़कों पर आवाजाही बंद
राज्य में बंद सड़कों में सबसे ज्यादा 21 सड़कें चमोली जिले की हैं। इसके बाद नैनीताल में 18 और पिथौरागढ़ में 15 सड़कें बंद हैं। आदि कैलाश मार्ग के प्रभावित होने से सीमांत क्षेत्रों में आवाजाही पर भी असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड में मुस्लिमों के लिए नया निकाहनामा, UCC के तहत सिर्फ एक निकाह का प्रावधान…

136 लोगों का रेस्क्यू जारी
उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में खराब मौसम के बीच फंसे 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम मौसम और इलाके की परिस्थितियों को देखते हुए अभियान चला रही है। अधिकारियों का फोकस सभी लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने पर है।

यह भी पढ़ें…

धामी कैबिनेट में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, CNG को राहत; हाइब्रिड वाहनों की छूट खत्म

Back to top button