Stock Market: शेयर बाजार की मिलीजुली चाल, सेंसेक्स हरा तो निफ्टी लाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (30 सितंबर 2026, बुधवार) हल्की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को निफ्टी 64.05 अंक गिरकर 22,716.20 पर बंद हुआ था, जो इसकी लगातार दूसरे दिन की गिरावट थी।

सेंसेक्स (Sensex) तेजी का दोहरा शतक लगाकर 209 अंक ऊपर 72738 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स को इस लेवल तक पहुंचाने में टीसीएस (2.33%), टेक महिंद्रा (1.80%) इंडिगो (1.60%) और एचीएलटेक (1.60%) का हाथ है। सेंसेक्स के उलट निफ्टी (Nifty) की चाल कमजोर है और 15 अंक नीचे 22699 पर है।

कौन से सेक्टर और शेयर चमक रहे हैं?

कमजोर वैश्विक माहौल के बावजूद आईटी और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है:

  • बढ़ने वाले सेक्टर: निफ्टी मीडिया (+1.37%), ऑयल एंड गैस (+1.15%), पीएसयू बैंक (+1.11%) और आईटी (+0.85%)।
  • दबाव वाले सेक्टर: मेटल (-0.54%) और फाइनेंशियल सर्विसेज।
  • दिग्गज शेयर: टीसीएस (TCS) में 1.78% की तेजी रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक हरे निशान में हैं।  वहीं दूसरी ओर, बीएसई, मैक्स हेल्थकेयर और अदाणी पोर्ट्स में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजार

बुधवार, 30 सितंबर को एशियाई बाजार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 1.4% ऊपर था, जबकि व्यापक टॉपिक्स (Topix) में 0.6% की बढ़त देखी गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi) और कोस्डैक (Kosdaq) में 1-1% की बढ़त हुई। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 मामूली बढ़त के साथ खुला।

Back to top button