PM Modi और President Trump के बीच हुई खास वार्ता  

Bharat  PM Modi US President Trump: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने रात को इसकी पुष्टि की। वहीं, पीएम मोदी ने भी इस बातचीत की पुष्टि की और बताया कि दोनों नेताओं ने ग्लोबल शांति और सुरक्षा समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छी बातचीत। यह फोन कॉल ऐसे समय पर हुई है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील अंतिम चरण में है और अमेरिका में जी20 ट्रेड मंत्रियों की बैठक चल रही है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की जानकारी साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने ट्रेड, डिफेंस, एनर्जी, जरूरी टेक्नोलॉजी और दूसरे एरिया में अपने बाइलेटरल कोऑपरेशन को रिव्यू किया। हम अपनी कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए करीबी जुड़ाव बनाए रखने पर सहमत हुए।
उन्होंने आगे कहा कि हमने ग्लोबल शांति और सिक्योरिटी को आगे बढ़ाने की चल रही कोशिशों सहित रीजनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर भी अपने विचार शेयर किए।

जून में फ्रांस के एवियन में जी7 समिट के साइडलाइन में हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की यह पहली सीधी बातचीत है।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग को और गहरा करने के लिए निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। पीएमओ ने बताया नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।”

Back to top button