Asian Games 2026: श्रीलंका को कुचलकर फाइनल में भारत, अब पाकिस्तान पर GOLD वार

IND vs SL , Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब शनिवार को गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला सुबह 10 बजे खेला जाएगा। पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

भारत ने जापान के निशिन में खेले गए सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। 3 बल्लेबाज रनआउट हुए।

ईशान की तूफानी पारी, वैभव ने भी दिखाया दम

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत को ईशान किशन ने संभाला। उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत भारत 169 रन तक पहुंचा।

खाता भी नहीं खोल सके बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं सकी। नुवानिदु फर्नांडो 15 रन के साथ टीम के इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जो दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। पांच बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके।

124 रन की यह जीत किसी भी पुरुष T20I टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में दो फुल मेंबर टीमों के बीच सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम ही था, जिसने 2026 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में 96 रन से हराया था।

ये भी पढ़े-Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, नौकायान टीम ने जीता रजत

45 रन पर ढेर हुई श्रीलंका

170 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 9.5 ओवर में महज 45 रन पर ढेर हो गई। नुवानिदु फर्नांडो (15) के अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा को 2-2 सफलता मिली। इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए होगा।

ये भी पढ़े-IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन की तूफानी पारी

Back to top button