
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन की तूफानी पारी
Asian Games 2026: आयची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे इस महामुकाबले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान सहान अराचिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है।
ईशान किशन ने 46 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े। टीम इंडिया ने 169 रन 7 विकेट खोकर सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ बनाए। भारतीय टीम इन रनों को डिफेंड करने में सफल हो गई तो फिर उनकी टक्कर गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से होगी।
शुरुआत में लगे झटके
भारतीय टीम की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरे। हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 7 रन बनाकर सहान अराचिगे की गेंद पर सिनेथ जयवर्धने को कैच थमा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए संजू सैमसन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और जल्द ही पवेलियन लौट गए।
वहीं सहान अरचिगे ने वैभव सूर्यवंशी की 21 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी का अंत कर दिया। वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और 180.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
ये भी पढ़े- IND vs WI: हवा में उड़ते नमन धीर ने लपका अद्भुत कैच; वेस्टइंडीज की जोरदार वापसी
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (Playing 11)
-
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
-
श्रीलंका: लसिथ क्रूसपुल, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत व्यासकांथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।
ये भी पढ़े-Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाजों ने भेदा गोल्ड, आर्चरी में आज दो स्वर्ण पदक





