
UP में 4.60 लाख छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, आज खातों में पहुंचेंगे ₹148 करोड़
UP Scholarship Scheme: उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और आर्थिक सहयोग के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित एक विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति राशि सीधे हस्तांतरित की है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को बिना किसी वित्तीय बाधा के उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है।
लाखों विद्यार्थियों को मिला सीधा लाभ
पारदर्शी और स्वचालित प्रणाली के तहत वितरित की गई इस राशि में समाज के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत वित्तीय आवंटन का विस्तृत ब्यौरा इस प्रकार है:
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के 2,23,615 विद्यार्थियों को कुल 60.01 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के 1,59,959 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 64.54 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।
वहीं सामान्य वर्ग के 38,084 मेधावी विद्यार्थियों के लिए 11.43 करोड़ रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 छात्र-छात्राओं के लिए 12.06 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इन सभी राशियों को मिलाकर कुल 148 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बीच किया गया है।
ये भी पढ़े-UP में 4.60 लाख छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, आज खातों में पहुंचेंगे ₹148 करोड़
डिजिटलीकरण से आई पारदर्शिता
उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति प्रक्रिया के पूर्ण डिजिटलीकरण एवं ऑटोमेशन से वितरण प्रणाली में अभूतपूर्व पारदर्शिता दर्ज की गई है। अब विद्यार्थियों का डेटा स्वचालित रूप से सत्यापित होता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है और पात्र विद्यार्थियों को उनकी निर्धारित राशि समय पर सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रही है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने देगी और हर जरूरतमंद मेधावी छात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अड़चन के पहुंचेगा।
ये भी पढ़े-चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव; आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष





