
अक्षय पात्र ने मॉल ब्लॉक में भी शुरू किया पंद्रह हजार बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन
Akshaya Patra: मॉल ब्लॉक के 15 हजार बच्चों को आज से मिला दोपहर का पौष्टिक भोजन, लखनऊ में अब 1.15 लाख बच्चे होंगे लाभान्वित
Lucknow: बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में अक्षय पात्र संस्था ने लखनऊ के मॉल ब्लॉक में भी अपनी सेवा शुरू कर दी है। 1 अक्टूबर से मॉल ब्लॉक के करीब 15 हजार स्कूली बच्चों को प्रतिदिन दोपहर का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
अक्षय पात्र संस्था के अनुसार, इससे पहले लखनऊ के सरोजनी नगर, चिनहट, काकोरी, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, बख्शी का तालाब और नगर क्षेत्र के करीब एक लाख स्कूली बच्चों को प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था।
अब 1.15 लाख बच्चों को मिलेगा भोजन
मॉल ब्लॉक को शामिल किए जाने के बाद अब लखनऊ के आठ विकासखंडों के करीब 1 लाख 15 हजार बच्चे अक्षय पात्र की भोजन सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था की ओर से बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराने के साथ उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
कांग्रेस को मिला यूपी का मौर्य? दिल्ली में मुलाकात के बाद तेज हुईं अटकलें…
गुणवत्ता और पोषण का रखा जा रहा ध्यान
संस्था के मुताबिक भोजन तैयार करने और बच्चों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण संबंधी निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरी व्यवस्था संचालित की जा रही है।
मॉल ब्लॉक में सेवा शुरू होने के पहले दिन बच्चों में भोजन को लेकर उत्साह नजर आया। संस्था के अनुसार, पौष्टिक भोजन मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
यह भी पढ़ें…





